Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने मिलाए हाथ, 22 साल पुरानी फिल्म का बनाएंगे सीक्वल!

Webdunia
सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने घायल (1990), दामिनी (1993) और घातक (1996) जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। ये तीनों फिल्में न केवल सफल रही थीं बल्कि सनी का अभिनय इनमें देखने लायक था। कह सकते हैं कि सनी देओल के लंबे करियर की यह बेहतरीन फिल्में हैं। 
 
दर्शक और बॉलीवुड का बड़ा नुकसान इसलिए हो गया क्योंकि सनी और राजकुमार संतोषी में भगत सिंह के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर मतभेद हो गए। इस कारण पिछले 22 वर्षों से उन्होंने काम नहीं किया है। 
 
पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है कि सनी और राज फिर साथ काम करने वाले हैं। सनी के ऑफिस में राजकुमार संतोषी मिलने भी गए थे और इसकी फोटो खुद सनी ने ट्विटर पर पोस्ट की थी। इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे पहले... 

सूत्रों के अनुसार सनी और राजकुमार 'घातक' का सीक्वल प्लान कर रहे हैं। यह अच्छाई बनाम बुराई की कहानी थी। सनी देओल, डैनी और अमरीश पुरी ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया था। 
 
राजकुमार संतोषी ने गांधीजी के इस वाक्य पर यह फिल्म बनाई थी कि 'यदि मुझे कायरता और हिंसा में से किसी एक को चुनना पड़ा तो मैं हिंसा चुनुंगा'। बनारस से आया काशी (सनी देओल) कातिया (डैनी) को सबक सिखाता है। 
 
फिल्म ब्लॉकबस्ट रही थी और एक्शन फिल्मों के फैंस ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया था। आज भी टीवी पर यह फिल्म दिखाई जाती है तो अच्छी टीआरपी मिलती है। ये फिल्में भी कर सकते हैं सनी-राजकुमार... 

सनी देओल और राजकुमार संतोषी कुछ अन्य स्क्रिप्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। इसमें एक पीरियड ड्रामा फतेह सिंह भी है। इसके अलावा राजकुमार संतोषी का ड्राम प्रोजेक्ट 'जिस लाहौर नइ देख्यां' भी है। इन फिल्मों की तैयारी में काफी समय लगेगा इसलिए सनी-संतोषी पहले 'घातक 2' कर सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करती थीं मल्लिका शेरावत, पिता बनाना चाहते थे IAS

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर से गिरफ्तार

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments