Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सलमान और प्रियंका के बाद अब इस मशहूर कलाकार को जोड़ा 'भारत' से

सलमान और प्रियंका के बाद अब इस मशहूर कलाकार को जोड़ा 'भारत' से
हाल ही में यह खबर आई थी कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। गब्बर इज़ बैक और बागी के बाद अब वे विशाल भारद्वाज की फिल्म 'छुरियां' में नज़र आने वाले हैं। लेकिन इस बार खबर है कि सुनील ने एक और बड़ी फिल्म साइन की है। 
 
कॉमेडी में सुनील ग्रोवर ने बहुत नाम कमाया है। उन्हें टेलीविज़न से फिल्मों तक का मौका मिला। ऐसे में उनके शो के बाद दो बड़ी फिल्में साइन करना उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 
 
खबर के मुताबिक सुनील अब सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'भारत' में भी नज़र आएंगे। सलमान और प्रियंका की यह चौथी साथ में फिल्म होगी। लेकिन सुनील की उन दोनों के यह पहली ही फिल्म होगी। 
 
अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, सलमान खान के दोस्त का रोल निभाएंगे। खबर के मुताबिक सुनील इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। सलमान के दोस्त का रोल कोई साइड रोल नहीं होगा। यह फिल्म में एक अहम किरदार होगा और साथ ही कॉमेडी भी। हालांकि अब तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 
 
सुनील ग्रोवर जल्द ही टेलीविज़न पर भी एक कॉमेडी शो लेकर आने वाले हैं। इसके अलावा 'छुरियां' में भी उनका अहम रोल होगा जिसमें वे दो हीरोइंस के सतह नज़र आएंगे। अब वे सलमान खान के साथ 'भारत' में होंगे और खबर है कि सलमान के साथ उनके किरदार के भी पांच अलग रूप होंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संजू का टीज़र शानदार, सुपरहिट होगी यह फिल्म