Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अहान ने ढूंढी शेट्टी खानदान की बहू, सोशल मीडिया पर किया ऐलान!

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर तान्या श्रॉफ के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक दिल का साइन बनाया है

अहान ने ढूंढी शेट्टी खानदान की बहू, सोशल मीडिया पर किया ऐलान!
बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2018 में कई स्टार किड्स एंट्री कर चुके हैं और जल्द ही बहुत से एंट्री करने करने वाले हैं। इनमे से एक सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का नाम भी है। अहान शेट्टी जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आर. एक्स 100’ के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबरों के अनुसार अहान शेट्टी की फिल्म का नाम तड़प होगा।


हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर अहान शेट्टी ने एक बहुत बड़ा खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर कौन सी लड़की शेट्टी खानदान की बहू बनेगी। अहान शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करके इस बात का खुलासा कर किया है कि उनका दिल जीतने वाली लड़की कौन है, जिसके साथ वो अपना जीवन बिताना चाहते हैं। 
 
webdunia
अहान ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ एक लड़की दिख रही है। अहान शेट्टी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए केवल एक दिल का साइन बनाया है। जिससे साफ है कि उन्होंने इसी लड़की को अपना दिल दिया है। 
 
webdunia
अहान के साथ तस्वीर में नजर आ रही लड़की तानिया श्रॉफ है। तानिया और अहान कई बार एक-दूसरे के साथ देखे गए हैं जिससे यह खुलासा हुआ है कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया है।
 
अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ का रंग देखने को मिलेगा। डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने लोकेशन्स की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हाथ से खाना बनाने में बड़ा फायदा है : यह चुटकुला आपको लोटपोट कर देगा