Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुनिधि चौहान को मिला नए साल का तोहफा, बनी माँ

सुनिधि चौहान को मिला नए साल का तोहफा, बनी माँ
नए साल की खुशी सभी को है, लेकिन बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान को नए साल का बेहतरीन तोहफा मिला है। सुनिधि चौहान नए साल में मां बनी हैं। सुनिधि और उनके पति हितेश सोनिक के घर नन्हा मेहमान आया है। 
 
1 जनवरी, 2018 की शाम सुनिधि ने बेबी बॉय को मुंबई के सूर्या अस्पताल में जन्म दिया। सुनिधि की डॉक्टर रंजना धानु ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एक जनवरी शाम 5:30 बजे सुनिधि ने अपने इस बच्चे को जन्म दिया है। नए साल पर अपने घर के इस नए मेहमान को देखकर सुनिधि और उनके हसबैंड हितेश दोनों बेहद खुश हैं। 
 
सुनिधि ने साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी। शादी के करीब छह साल बाद इनके घर में नन्हा मेहमान आया है। प्रेग्नेंसी के 5 महीने बाद इंडस्ट्री में यह खबर फैली थी और इस बीच सुनिधि भी मीडिया और इंडस्ट्री से दूर रहीं। सुनिधि की पहली शादी महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान के साथ हुई थी, परंतु 2003 में ही दोनों अलग हो गए। अब दूसरी शादी से उन्हें यह पहला बच्चा हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' का फर्स्ट लुक पोस्टर