Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोशल मीडिया पर छाई सुहाना खान की ग्लैमरस तस्वीरें, पिता शाहरुख खान ने किया यह कमेंट

सोशल मीडिया पर छाई सुहाना खान की ग्लैमरस तस्वीरें, पिता शाहरुख खान ने किया यह कमेंट
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (12:26 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पूल किनारे बैठे पोज देती नजर आ रही हैं। सुहाना ने व्हाइट टॉप और और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है। उनके बाल खुले हैं।
 
सुहाना की इन तस्वीरों को उनकी मां गौरी खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। गौरी खान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'हां... नीला मेरा पसंदीदा रंग है।
 
सुहाना की तस्वीरों को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। सुहाना के पिता शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जो भी रंग तुमने इस तस्वीर में अपनाया है, और सुहाना में है... वह हमारा पसंदीदा रंग है। 
 
बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना ने भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो़, लेकिन उनकी फैंन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना की तस्वीरे इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेची अपनी 2 प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में फाइनल हुई डील!