Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे डॉ. सुभाष चंद्रा

WD Entertainment Desk
रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (16:13 IST)
दिग्गज उद्योगपति टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन टाटा 9 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं जी समूह के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।
 
डॉ. सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा संग अपने रिश्तों को लेकर कहा, बहुत लोगों को ये मालूम नहीं है कि एक मीडिया का प्रमोटर होने के नाते, वह मुझसे बहुत आशाएं रखते थे और वह कहते भी थे। इस वजह से कुछ विषयों पर वह मुझसे सलाह भी करते थे। मैं भी कुछ चीजों पर उनसे सलाह लेता था।
 
उन्होंने कहा, रतन टाटा बड़े ही बेबाक किस्म के आदमी थी। उनको जो चीज जंची, ठीक लगी तो हां कहते थे। नहीं तो वो ना भी कहते थे और कभी-कभी वह डांट भी देते थे। उनकी इस तरह की पर्सनैलिटी थी। एक सच्चा मित्र जिसको कह सकते हैं क्योंकि सच्चा मित्र ही आपको डांट सकता है। इस तरह का मेरा बॉन्ड था उनके साथ।
 
रतन टाटा की बायोपिक बनाने का ऐलान करते हुए डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा, जी ग्रुप ने आज निर्णय लिया है, उनके ऊपर, उनके जीवन के ऊपर एक बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी, जोकि जी5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

प्रियंका चोपड़ा को अपना फैशन आइडल मानती हैं तुलसीधाम के लड्डू गोपाल एक्ट्रेस मोनिका सिंह

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने बर्थडे पर शुरू की सलार पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम की शूटिंग

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments