Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्त्री 2 ने तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड, दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनीं

WD Entertainment Desk
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (10:53 IST)
Stree 2 box office collection : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' पिछले महीने 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। 
 
फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। फिल्म 'स्त्री 2' अब एनिमल के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
 
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने भारतीय बाजार में नेट 553 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने अपने प्रदर्शन के 32वें दिन इस आंकड़े को पार करते हुए कुल 555 करोड़ रुपए नेट कमाई कर ली है।
 
भारतीय बाजार में नेट कमाई के मामले में शाहरूख खान की फिल्म जवान 640 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। फिल्म स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments