Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्टार प्लस ने अपने नए शो 'झनक' का किया ऐलान, हिबा नवाब निभाएंगी मुख्य किरदार

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (17:01 IST)
Star Plus New Show Jhanak: स्टार प्लस अनोखे कंटेंट देने और अनछुए क्षेत्र में जुड़ने के लिए जाना जाता है। अब चैनल एक और नए शो के साथ सामने आने की तैयारी कर रहा है। 'झनक' नाम के इस शो में हिबा नवाब झनक की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। झनक आशाओं और सपनों वाली एक प्रतिभाशाली युवा लड़की की कहानी है, लेकिन उसके जीवन में अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आती हैं।
 
हाल में इस शो का एक दिल छू लेने वाला प्रोमो जारी हुआ है। इस प्रोमो में एक लड़की की यात्रा दिखाई गई है जो एक अंडरप्रिविलेज्ड पृष्ठभूमि से आती है और एक डांसर बनने की इच्छा रखती है। झनक सभी मुसीबतों का सामना करके अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है, लेकिन अचानक उसके परिवार को एक ट्रेजडी घेर लेती है, जिससे उसकी दुनिया पलट जाती है। 
 
झनक की कहानी दर्शकों के लिए एक भावनात्मक रोलरकोस्टर की सवारी होगी और दिखाएगी कि कैसे वह एक फीनिक्स की तरह राख से उठती है। झनक की कहानी ऑडियंस के लिए एक इमोशनल रोलरकोस्टर राइड होगी और दिखाएगी कि वो किस तरह से जमीं से पलक तक का सफर तय करती है।  
 
वैसे स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश किया है। कह सकते ये एक ऐसा चैनल जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली और बातें कुछ अनकही सी जैसे बेहद आकर्षक शो को देखते हुए भावनाओं के अलग अलग इमोशन्स का अनुभव करते है, जो एम्पावरमेंट कैरेक्टर्स पर केंद्रित है। 
स्टारप्लस के शोज में महत्वाकांक्षी महिला किरदारों के चित्रण को दर्शकों से व्यापक सराहना मिली है। ऐसे में वे देश की दूसरी महिलाओं के लिए एक मजबूत आदर्श है। झनक के साथ भी स्टारप्लस ने ऐसा ही करने और अपने दर्शकों के लिए कहानियां कहने के एक अनूठे तरीके के साथ आगे बढ़ने की योजना बनाई है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments