Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RRR बॉक्स ऑफिस पर बनी नंबर 1 ओपनर, बाहुबली 2 से भी निकली आगे

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (15:04 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाते हुए वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से आरआरआर भारतीय सिनेमा की नंबर वन ओपनर बन गई है। यह बाहुबली 2 से भी आगे निकल गई है। यानी राजामौली खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह ग्रॉस कलेक्शन है जिसमें टैक्स आदि भी जुड़े रहते हैं। नेट कलेक्शन कम होता है। 

 
आरआरआर ने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन आंध्र प्रदेश से किया है। यहां से फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। निज़ाम से 27.5 करोड़ रुपये, कर्नाटक से 14.5 करोड़ रुपये, तमिलनाडु से 10 करोड़ रुपये और केरल से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उत्तर भारत से फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत से इस तरह पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 156 करोड़ रुपये रहा है। 
 
अमेरिका से फिल्म ने 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अन्य देशों से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन आरआरआर ने किया है। इस तरह वर्ल्डवाइड कलेक्शन 223 करोड़ रुपये रहा है। 
 
शनिवार और रविवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि दूसरे और तीसरे दिन पहले दिन से भी ज्यादा कलेक्शन रहेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments