Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

श्रीदेवी के बिना यह फिल्म नहीं बनाएंगे करण जौहर!

श्रीदेवी के बिना यह फिल्म नहीं बनाएंगे करण जौहर!
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में लांच करण जौहर ही कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' जुलाई में प्रदर्शित हो रही है। जाह्नवी और उनकी बहन खुशी कपूर को करण जौहर बेहद पसंद करते हैं। 
 
श्रीदेवी की मृत्यु के बाद तो जाह्नवी और खुशी के करण और भी नजदीक हो गए हैं। श्रीदेवी की मृत्यु करण के लिए करारा झटका है। कहा जा रहा है कि उस दिन के बाद वे आज तक ठीक से सो नहीं पाए हैं। 

webdunia

 
श्रीदेवी को लेकर करण ने 'शिद्दत' नामक फिल्म प्लान की थी। इसमें श्रीदेवी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन और आलिया भट्ट काम करने वाले थे। 
 
फिल्म के निर्देशन की बागडोर अभिषेक वर्मन के हाथों में थी जिन्होंने करण के लिए '2 स्टेट्स' नामक सफल फिल्म बनाई है। 
 
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म अब शायद ही बनेगी। कहा जा रहा है कि श्रीदेवी के बिना 'शिद्दत' को बनाने के मूड में करण जौहर नहीं हैं और वे अपनी इस फिल्म को बंद करने का मन बना चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दो साल बाद कैमरा फेस करने को लेकर अभिषेक बच्चन को हुई घबराहट