Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पूजा हेगड़े को जन्मदिन पर 'राधे श्याम' के मेकर्स ने खास अंदाज में दी बधाई, रिलीज किया एक्ट्रेस का स्पेशल सोलो पोस्टर

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (13:55 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े 13 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद पूजा बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। वह रितिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' में नजर आई थीं। 

 
पूजा हेगड़े जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाली हैं। पूजा हेगड़े को जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टीम ने साथ अंदा में बधाई दी है। उन्होंने अभिनेत्री का एक सुंदर सोलो पोस्टर रिलीज़ किया है।
 
इस नए पोस्टर में, पूजा हेगड़े ने दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। अभिनेत्री को एक सुंदर सफेद गाउन और खुले बालों में देखा जा सकता है जहां उन्होंने अपनी मदकश मुस्कान से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। निस्संदेह, अभिनेत्री किसी परी से कम नहीं लग रही है और साझा किए गए इस पोस्टर में 'हैप्पी बर्थडे प्रेरणा' लिखा है।

ALSO READ: 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को लेकर अनिता हसनंदानी ने जाहिर किया अपना उत्साह, बोलीं- भारत के बेस्ट डांसर्स सिर्फ...
 
सह-कलाकार, सहकर्मी, आदि ने अभिनेत्री को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं है। और इस विशेष दिन पर, सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayPoojaHegde ट्रेंड कर रहा है।

'राधेश्याम' की घोषणा के बाद से ही यह काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म से कई लुक रिवील, पोस्टर आउट किए गए है जिस पर प्रशंसकों ने हमेशा फिल्म के लिए अपना प्यार दिखाया है। यह परियोजना बाहुबली श्रृंखला और साहो के बाद प्रभास की अगली अखिल भारतीय फिल्म है। 
 
इस फिल्म के साथ एक दशक के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे है जो निश्चित रूप से फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें 'डार्लिंग' नाम दिया गया है और वे निश्चित रूप से उन्हें उस अवतार में वापस देखना पसंद करेंगे।
 
फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है। भूषण कुमार, वामसी, प्रमोद और प्रसीधा द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े नज़र आएंगी और यह 14 जनवरी 2022 में रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments