Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मशहूर तमिल निर्देशक केवी आनंद का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (17:34 IST)
साउथ के जाने-माने‌ सिनेमेटोग्राफर और फिल्म निर्देशक केवी आनंद का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। कोरोना के संक्रमण के चलते उन्हें 24 अप्रैल को चेन्नई के MIOT मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

 
केवी आनंद 54 साल के थे। उन्होंने बतौर फोटो जर्नलिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर बाद में उन्होंने मशहूर सिनेमेटोग्राफर पी. सी. श्रीराम को असिस्ट करना शुरू किया था। तमिल समेत दक्षिण की कई बड़ी फिल्मों के लिए नेमेटोग्राफी करते हुए केवी आनंद ने कुछ सालों में एक नामी सिनेमेटोग्राफर के तौर पर अपनी पहचान बना ली थी।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
केवी आनंद ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'कना कानदेन' के जुरिए बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया था। 'थेनमाविन कोम्बाथ' नामक मलयालम फिल्म में बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के लिए केवी आनंद को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
 
दक्षिण में तमाम बड़ी फिल्मों के लिए सिनेमेटोग्राफी करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनानेवाले केवी आनंद ने साल राजकुमार संतोषी निर्देशित दो फिल्मों 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) और 'खाकी' (2004) के लिए भी छायांकन किया था। 
 
केवी आनंद के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं। अल्लु अर्जुन, महेश बाबू समेत दक्षिण के कई लोकप्रिय सितारों और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों ने भी केवी आनंद की असामायिक मौत पर गहरा शोक जताया है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments