Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साउथ एक्टर सरथ चंद्रन का 37 वर्ष की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

साउथ एक्टर सरथ चंद्रन का 37 वर्ष की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
, शनिवार, 30 जुलाई 2022 (14:56 IST)
Photo - Twitter
मनोरंजन जगत से बीते कुछ दिनों से कई दुखद खबर सामने आ रही है। कई कलाकार बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। वहीं अब मलायलम एक्टर सरथ चंद्रन का भी 37 वर्ष की आयु में‍ निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
सरथ चंद्रन के निधन की पुष्टि एक्टर एंटनी वर्गीज ने अपने पोस्ट के जरिए की। उन्होंने उनकी फिल्म 'अंगमाली डायरीज' की तस्वीर के साथ 'आरआईपी ब्रदर' पोस्ट किया है। 
 
सरथ चंद्रन के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने कूडे, ओरु मैक्सिकन अपराथा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। उन्हें फिल्म 'अंगामाली डायरीज' से जबरदस्त पहचान मिली थी।
 
सरथ चंद्रन केरल के कोच्चि के रहने वाले थे। फिल्मों में आने से पहले वह एक आईटी फर्म में जॉब करते थे। साथ ही डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया करते थे। उन्होंने फिल्म 'अनीस्या' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बर्थडे स्पेशल : सोनू सूद के बारे में 10 खास बातें...