Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रावण का अहंकार तोड़ेंगे हनुमान, श्रीमद् रामायण में शुरू होने जा रहा लंका दहन अध्याय

रावण का अहंकार तोड़ेंगे हनुमान, श्रीमद् रामायण में शुरू होने जा रहा लंका दहन अध्याय

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 15 मई 2024 (15:26 IST)
Show Shrimad Ramayan: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पौराणिक शो 'श्रीमद् रामायण' भगवान राम की कालजयी सीखों के मार्मिक चित्रण से दर्शकों को मंत्रगुग्ध कर रहा है। वहीं अब इस शो में 'लंका दहन' के अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।
 
दुर्जेय राजा रावण का किरदार निभाने वाले निकितिन धीर ने बताया, रावण के चरित्र में जान फूंकने का सफर यादगार रहा है। हर अध्याय के साथ, मुझे उसकी ताकत, क्षमता और आकांक्षाओं की गहराई को समझने का अवसर मिला है। अपनी ताकत को व्यक्त करने के लिए, उसने भगवान राम के प्रति भगवान हनुमान की अटूट भक्ति को तोड़ने के उद्देश्य से अपने सैनिकों को उनकी पूंछ को आग लगाने का आदेश दिया। 
उन्होंने कहा कि हालांकि, भगवान हनुमान अपनी ताकत और अनूठी भक्ति के साथ, रावण की शक्ति के भ्रम को तोड़ देते हैं। हमेशा खुद को सबसे शक्तिशाली मानने वाला व्यक्ति, हनुमान के कार्यों से हैरान रह जाता है। लेकिन साथ ही, उसके भीतर बदले की ज्वाला भी जलती है, जिसे हनुमान के हाथों उसके बेटे अक्षय कुमार की मौत ने और भी हवा दी है। यहीं से 'लंका दहन' का अध्याय शुरू होता है, जिसमें शो साहस, भक्ति और अच्छाई और बुराई के बीच के शाश्वत युद्ध के विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा।
 
बता दें कि इस शो में सुजय रेयू भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं प्राची बंसल ने माता सीता का किरदार निभाया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला गाना देखा तेनु रिलीज, दिखी जाह्नवी और राजकुमार की रोमांटिक केमिस्ट्री