Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोनू सूद के नाम पर खुली मटन शॉप, एक्टर बोले- मैं शाकाहारी हूं...

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (11:28 IST)
जब से देश में कोरोनावायरस आया है तब से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से शुरू हुआ मदद यह सिलसिला अब तक जारी है। अपने नेक कामों की वजह से सोनू को मजदूरों के मसीहा का खिताब भी मिल चुका है।

 
वहीं सोनू के काम से प्रभावित होकर कई लोगों ने अपनी दुकान का नाम उनके नाम पर रखा है। वहीं अब एक मीट शॉप का नाम भी सोनू के नाम पर रखा गया है, जिसे देखकर सोनू ने मजाकियां लहजे में प्रतिक्रिया दी है। 
 
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो साउथ के एक न्यूज चैनल का है जिसमें दिखाई दे रहा है कि वहां के एक शख्स ने सोनू सूद के नाम एक मटन शॉप खोली है। दुकान के बाहर उस शख्स ने सोनू सूद का बैनर भी लगाया हुआ है। 
 
इसमें सोनू सूद की एक बड़ी सी तस्वीर नजर आ रही है। इस वीडियो सोनू सूद ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए कहा, मैं शाकाहारी हूं...और मटन शॉप मेरे नाम पर? क्या मैं कुछ शाकाहारी शुरू करने में इनकी मदद कर सकता हूं? 
 
सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना काल में बेरोजगार हो चुके कई लोगों को रोजगार भी दिलवा रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments