Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोनू सूद से फैन बोला- 'मां की कसम खाई है', अच्छा फोन दिलवा दीजिए, एक्टर ने दिया यह जवाब

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (11:52 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी फिल्मों से ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सूद ने कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के न केवल घर पहुंचने का इंतजाम कराया बल्कि उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया। इसके बाद से सोनू सूद की खूब तारीफ होने लगी।

 
उसके बाद से सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनसे मदद भी मांग रहे हैं। सोनू सूद को सिर्फ एक ट्वीट करने पर वह लोगों की मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। हाल में एक फैन ने सोनू सूद से एक गजब की डिमांड कर डाली। 
 
फैन ने सोनू सूद को ट्वीट करके लिखा कि उसने अपने दोस्तों के सामने मां की कसम खाई है कि वह एक अच्छा महंगा फोन खरीदेगा। इसके लिए उसने सोनू सूद से फोन की डिमांड कर डाली। हालांकि सोनू सूद ने भी इसका जवाब बेहद मजेदार अंदाज में दिया है।
 
सोनू सूद ने लिखा, 'मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी। फोन तो सबके पास है, दुआएं किसी किसी के पास।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद पिछली बार रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म 'सिम्बा' में विलेन के किरदार में दिखाई दिए थे। अब सोनू सूद अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments