Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोनू सूद का जबरा फैन, एक्टर से मिलने हैदराबाद से नंगे पैर पहुंचा मुंबई

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (15:03 IST)
कोरोना काल में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने देशभर के लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इन नेक कामों की वजह से सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।

 
हाल ही में सोनू सूद का एक फैन उनसे मिलने हैदराबाद से नंगे पैर चलकर मुंबई पहुंच गया। सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फैन की तस्वीर शेयर की है। सोनू सूद के इस जबरा फैन का नाम वेंकटेश है। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए फोटो शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'वेंकटेश, मुझसे मिलने के लिए ये लड़का नंगे पैर हैदराबाद से मुंबई आया है। हालांकि उसके यहां तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम कर दिया था। वह वास्तव में प्रेरणादायक हैं। मैं इसका आभारी हूं। हालांकि, मैं किसी को नहीं कहूंगा कि वे ऐसा कदम उठाएं।
 
बता दें‍ कि सोनू सूद ने हाल ही में बताया कि वह देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्‍सीजन प्लांट लगवाएंगे। वह इसकी शुरुआत कुरनूल और नेल्लोर से करेंगे। इसके अलावा वह तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों में भी प्‍लांट स्‍थापित करवाने जा रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments