Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फ्री में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया करवा रहे Sonu Sood, एक कॉल पर पहुंचेगा घर

Webdunia
सोमवार, 17 मई 2021 (14:56 IST)
देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। महामारी के इस दौर में कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी दिन रात लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। सोनू सूद हर जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। 

 
हाल ही में सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में सोनू कहते हैं, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर आपके शहर में पहुंचाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए और सबसे ज्यादा दिल्ली में हमने लोगों को खोया, जो मुझ तक पहुंचे।
 
उन्होंने कहा, इसलिए हम दिल्ली के लिए एक नंबर जारी कर रहे हैं। उस पर अगर आप कॉल करते हैं, तो हमारी कंपनी से कोई शख्स ऑक्सीजन कन्संट्रेटर आपके घर पर उपलब्ध करा देगा। ये सेवा बिल्कुल मुफ्त और निशुल्क है। जब कभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आपकी जरूरत पूरी हो जाए, तो कृप्या उसे लौटा दें ताकि ये किसी अन्य शख्स की जिंदगी बचा सके। ये छोटी सी भेंट आपके शहर के लिए है। कहावत है, जो जरूरत में काम आता है, वही सबसे बड़ा होता है।
 
जब जरूरतमंद लोग हर तरफ से हताश हो जाते हैं तो वे सोनू सूद से मदद के लिए गुहार लगाते हैं। सूद भी हर जरूरतमंद की उम्मीद को नहीं टूटने देने की हरसंभव कोशिश करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments