Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

1 लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने जा रहे सोनू सूद, ट्वीट कर दी जानकारी

1 लाख प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने जा रहे सोनू सूद, ट्वीट कर दी जानकारी
, शनिवार, 8 अगस्त 2020 (15:10 IST)
कोरोनावायरस के इस दौर में सोनू सूद लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने पहले तो लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा। अब वह प्रवासियों के लिए नौकरी का इंतजाम करने वाले हैं।

 
सोनू सूद ने अपने जन्मदिन यानी 30 जुलाई को तीन लाख नौकरियों का ऐलान किया था। अब उन्होंने एईपीसी के साथ साझेदारी कर एक लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया है। सोनू सूद ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
 
सोनू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की एईपीसी के साथ साझेदारी। pravasirojgar.com के माध्यम से देश भर की 'अपैरल मैम्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों' में एक लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा। धन्यवाद, जय हिंद।'
 
इससे पूर्व सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर ट्वीट कर लिखा था, 'मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए pravasirojgar.com का तीन लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, पीएफ, ईएसआई और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद एईपीसी, सीआईटीआई, ट्राईडेंट, क्वैश कॉर्प, एमेजन,सोडेक्शो, अर्बन कंपनी, पोर्टिया और अन्य सभी का।'
 
बता दे कि सोनू हर जरुरतमंद को हाथ बढ़ाते नजर आए हैं। वे विदेशों से भी भारतीय नागरिकों को लाने में भी लगे हुए हैं। इसके अलावा कई लोगों को जरूरत का सामान भी मुहैया करा चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दीपिका पादुकोण ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की तैयारी, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग!