Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सी-फूड खाने के बाद सोनू निगम की हुई ऐसी हालत, होना पड़ा आईसीयू में भर्ती

Webdunia
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इन दिनों काफी बीमार हैं। सोनू को एक एलर्जी हुई है, जिसके कारण उनकी पूरी आंख सूज गई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। 
 
खबरों के मुताबिक हाल ही में सोनू ने एमटीवी अनप्लग्ड सीजन 8 की शूटिंग करने के तुरंत बाद बीकेसी के पास कुछ खाया। जिसके कारण उन्हें किसी तरह की गंभीर एलर्जी हो गई। उनके शरीर पर निशान होने लगे। इसके बाद सोनू को स्कीन पर एलर्जी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्‍होंने दवाई ली लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनू तुरंत नानावटी पहुंचे जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू में एडमिट होने की सलाह दी।
 
सोनू निगम ने इंस्‍टाग्राम पर दो तस्‍वीरें शेयर करते हुए अपने साथ हुई घटना का जिक्र भी किया और लिखा कि सी फूड खाने से मेरा हाल ये होगा.. ये कभी सोचा भी नहीं था। अगर मैं समय रहते हॉस्‍पिटल नहीं पहुंचता तो ये समस्या और भी बढ़ सकती थी।
 
फोटो में से एक में सोनू निगम आईसीयू में भर्ती हैं जबकि दूसरी फोटो में उनकी आंख पूरी तरह से सूजी नजर आ रही है। सोनू निगम की ऐसी हालत देखकर उनके फैन्स भी मायूस और परेशान नजर आए और जल्दी फिट और हेल्दी होने की प्रार्थना की। हालांकि अब सोनू निगम ठीक हैं और वो घर आ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments