Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जाह्नवी की 'गुंजन सक्सेना : द का‍रगिल गर्ल' देखने को उत्साहित सोनम कपूर, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (11:53 IST)
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 
फिल्म को लेकर जाह्नवी की बहन सोनम कपूर ने उत्साह जाहिर किया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगील गर्ल' का पोस्टर शेयर किया है। 
 
स्टोरी में सोनम कपूर ने कहा है, अब 24 अप्रैल तक इसके टेक ऑफ का इंतजार नहीं कर सकती। सबलोग अपना-अपना सीट बेल्ट बांध लें।

ALSO READ: मानुषी छिल्लर के काम आया कुचिपुड़ी सीखना, पृथ्वीराज में करेंगी क्लासिकल डांस
 
गौरतलब है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह और माही विज की भी अहम भूमिका होगी। बता दें कि फिल्म 13 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसको बड़ा कर 24 अप्रैल कर दिया गया है।
 
बता दें कि गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए सूर्यवीर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments