Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर वापस लौटीं सोनाक्षी सिन्हा, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर बोलीं- दिल का एक टुकड़ा यहां रह जाता है

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर वापस लौटीं सोनाक्षी सिन्हा, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर बोलीं- दिल का एक टुकड़ा यहां रह जाता है
, शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (11:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते ‍दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। अब जब वेकेशन खत्म हो गई हैं तो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर मालदीव के साथ जुड़ी यादों को शेयर किया है।

इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा नीले समंदर के बीच आसमान को निहारती रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब भी मैं मालदीव को छोड़ती हूं तो मेरे दिल का एक टुकड़ा यहां रह जाता है, जब तक कि हम दोबारा वापस न मिल जाएं।'
 

 


बता दें कि सोनाक्षी कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर मालदीव की अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर रही हैं। इन तस्वीर में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। लोगों ने उनके लुक की काफी तारीफ भी की।
 
बता दें कि सोनाक्षी के अलावा इन दिनों कई और बॉलीवुड सितारें मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और समांथा ने भी मालदीव के बीच से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'कौन बनेगा करोड़पति' पर लगा यह आरोप, अमिताभ बच्चन समेत सात पर परिवाद