Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज, निभाएंगी यह किरदार

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (14:52 IST)
अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म से अब तक अजय देवगन और संजय दत्त का लुक रिवील किया जा चुका है। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

 
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का किरदार निभा रही हैं। जिन्होंने 299 औरतों के साथ मिलकर भारतीय सेना की मदद की थीं। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर और एमी वर्क मुख्य किरदारों में होंगे। 
 
अपनेे लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'अपने साथ 299 महिलाओं को लेकर भारतीय सेना का समर्थन करने के लिए प्रसिद्ध और बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरबेन जेठा मधारपर्या की HEROIC भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं! #BhujThePrideOfIndia इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना हैl यह @DisneyPlusHotstarMultiplex और @DisneyPlusHotstarVIP पर जल्द ही रिलीज होगी!'
 
यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments