Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कानूनी पचड़े में फंसीं सोनाक्षी सिन्हा, इस मामले में जारी हुआ वारंट

कानूनी पचड़े में फंसीं सोनाक्षी सिन्हा, इस मामले में जारी हुआ वारंट
, रविवार, 6 मार्च 2022 (11:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने एक्ट्रेस को 25 अप्रैल के दिन अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

 
दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के रहने वाले इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। लेकिन एक्ट्रेस इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचीं, जिस पर इवेंट ऑर्गेनाइजर ने अपने पैसे वापस मांगे।
 
आरोप है कि सोनाक्षी के मैनेजर ने इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे देने से इंकार कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा से कई बार संपर्क करने पर भी जब पीड़ित को पैसे नहीं मिले तो उसने धोखाधड़ी की शिकायत कोर्ट में की थी। सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 36 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। 
 
सोनाक्षी पर फरवरी 2019 में एफआईआर दर्ज की गई थीं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद आ चुकी हैं। लेकिन लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अब कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में वारंट जारी किया है।
 
खबरों के अनुसार इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा को मुरादाबाद कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, सिजके बाद कोर्ट निर्णय के अनुसारा उन्हें जमानत मिलेगी या फिर जेल जाना पड़ सकता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या फिल्मों में एक्टिंग करेंगी आइरा खान? आमिर खान की बेटी ने दिया यह जवाब