Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन स्टार्स ने भी कहा ट्विटर को अलविदा

सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन स्टार्स ने भी कहा ट्विटर को अलविदा
, रविवार, 21 जून 2020 (13:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके फैंस में भारी गुस्सा है। फैंस और अन्य लोग बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर्स समेत स्टार किड्स को खरी-खरी सुना रहे हैं और उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर फैली नेगेटिविटी से बॉलीवुड सेलेब्स अपने आप को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि वे नकारात्मकता से दूर जा रही हैं, जो आजकल ट्विटर पर मिलती है। सोनाक्षी के बाद अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा, एक्टर जहीर इकबाल औऱ साकिब सलीम ने भी अब ट्विटर को अलविदा कह दिया।
 
आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी ट्वीट का एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, '280 शब्द किसी भी इंसान को परिभाषित करने के लिए कम हैं लेकिन 280 शब्द फेक न्यूज, नफरत और नकारात्मकता फैलाने के लिए काफी हैं। इस मानसिकता के लिए साइन अप नहीं किया था। खुदा हाफिज।'
 
वहीं सलमान खान की फिल्म नोटबुक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता जहीर इकबाल ने भी ट्विटर छोड़ दिया है। उन्होंने भी अपने आखिरी ट्वीट के स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'अलविदा ट्वीटर।'
 
साकिब सलीम ने ट्विटर के नाम एक लेटर लिखा। इस लेटर में उन्होंने महसूस की जाने वाली नफरत का जिक्र किया। साकिब ने लिखा, 'जब हम पहली बार मिले थे, तो आप प्यारे थे। भावनाओं को व्यक्त करने, ज्ञान इकट्ठा करने और कई अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने का एक बड़ा मंच था। लेकिन, अब सभी नफरत में खो गए।'
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कई कलाकारों ने बॉलीवुड में चल रहे भाई भतीजावाद पर उंगली भी उठाई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फादर्स डे : पिता को याद कर अजय देवगन ने लिखा इमोशनल पोस्ट