Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रानू मंडल के फेमस होते ही बेटी को आई मां की याद, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर साधा निशाना

Webdunia
रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल इन दिनों बुलंदियों को छू रही हैं। रानू के टैलेंट से प्रभावित होकर बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाना गाने का भी मौका दिया है। बॉलीवुड सिंगर बनने के बाद रानू की बेटी के सामने आने पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।

ALSO READ: रानू मंडल ने रिकॉर्ड किया हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए दूसरा गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
 
हर कोई रानू मंडल की बेटी को भला बुरा बोल रहा है। पहले खबरें आई थीं कि रानू मंडल की बेटी उन्हें कई साल पहले छोड़कर चली गई थीं। जब रानू मंडल की बेटी ने उनका साथ छोड़ा था तब उनकी उम्र करीब 50 साल थी। खास बात यह थी कि रानू को कमाई का कोई जरिया भी नहीं था। 
 
रानू के पास ना ही कोई ऐसी संपत्ति थी जिसके सहारे उनकी जीविका चल पाती। जब रानू मंडल सोशल मीडिया पर मशहूर होने लगी तो सालों पहले दूर जा चुकी बेटी वापस लौट आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते करीब 10 सालों से रानू अकेले ही गुजर-बसर कर रही हैं। इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हुई कि रेलवे स्टेशन गाना गाकर रोटी जुटानी पड़ी। 
 
हालांकि रानू की किस्मत रेलवे स्टेशन पर गाने के चलते ही खुली। लेकिन अपनी मां को उनके कठिन दिनों में छोड़कर जाने वाली बेटी यूजर्स के निशाने पर आ गई। ज्यादातर यूजर्स ने उसके वापस लौटने को लेकर कोसा है। यूजर्स का कहना है कि जब उनकी मां को उनके सहारे की जरूरत थीं, तब उन्होंने मां को बेसहारा कर दिया, अब जब पूरे देश में उनके चाहने वाले हो गए तो बेटी भी लौट आई।
 
जब रानू की बेटी उनके पास लौटी तो उन्होंने पूरी खुशी के साथ उसे गले लगा लिया था। रानू ने हाल ही में हिमेश रेशमिया के लिए दूसरा गाना भी रिकॉर्ड किया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments