Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिद्धार्थ शुक्ला ने इस अंदाज में किया शहनाज गिल को बर्थडे विश, वीडियो वायरल

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (15:04 IST)
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 की पसंदीदा कंटेस्टेंट शहनाज गिल 27 जनवरी को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें सरप्राइज देने देर रात उनके घर पहुंचे और बर्थडे विश किया। शहनाज ने केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 
इनका सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला उनका हाथ पकड़े हुए हैं और दूसरे शख्स ने उनके पैर पकड़ रखे हैं। इसके बाद एक्टर्स द्वारा 27 बार काउंटिंग की जाती है और फिर शहनाज गिल को वे पूल में फेंक देते हैं।
 
इसके अलावा शहनाज गिल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ और वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिसमें केक कटिंग वाला नजारा भी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के ठीक पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।
 
शहनाज भी अपने बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं और खुद को भी बेस्ट विशेज देती हैं। वो केक काटती हैं और सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला को खिलाने पहुंचती हैं। इसके बाद एक्टर उनका हाथ पकड़कर परिवार वालों की तरफ मोड़ देते हैं और पहले उन्हें केक खिलाने को कहते हैं।
 
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी को लोग 'बिग बॉस 13' में खूब पसंद करते थे। कई फैंस ऐसे हैं जो उन्हें हमेशा साथ में देखना चाहते हैं। फैंस इस जोड़ी को प्यार से सिडनाज कहकर बुलाते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज गोवा गए थे, जहां उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो की शूट किया। दोनों अक्सर कहीं न कहीं साथ दिख ही जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments