Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

‘दृश्यम’ के बाद RRR में अजय देवगन की पत्नी के रोल में नजर आएंगी श्रिया सरन

Webdunia
सोमवार, 8 जून 2020 (15:53 IST)
‘बाहुबली’ निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘आरआरआर’ काफी समय से सुर्खियों में हैं। जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत इस फिल्म के साथ बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आलिया भट्ट साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म में साउथ की टॉप एक्ट्रेस श्रिया सरन भी नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा ‘दृश्यम’ स्टार ने खुद किया है।

तेलुगु सिनेमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस के साथ चैट सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह जल्दी ही भारत लौटने वाली हैं और यहां आकर वह बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
 

फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सूत्रों ने बताया है कि श्रिया सरन फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। बता दें, अजय देवगन और श्रिया सरन की जोड़ी इससे पहले ‘दृश्यम’ में दिखी थी। इसमें भी दोनों पति-पत्नी के ही रोल में थे।



बता दें, श्रिया सरन इन दिनों स्पेन में अपने पति एंड्र्यू कोसचिव के साथ रह रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments