Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कम नहीं हो रही शिल्पा शेट्टी के परिवार की मुश्किलें, अब मां सुनंदा ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (16:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का परिवार बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरा हुआ है। 19 जुलाई को शिल्पा के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इन दिनों जेल में है।

 
वही अब खबर आ रही है कि शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सुनंदा शेट्टी ने जूहू पुलिस स्टेशन में सुधाकर घारे नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुनंदा का कहना है कि उनके साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में 1.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
 
सुनंदा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुधाकर से रायगढ़ जिला के कर्जत इलाके में एक जमीन का सौदा किया था। उस समय वो जमीन उसकी है ऐसा बताकर उसने जमीन को फर्जी दस्तावेज के सहारे 1 करोड़ 60 लाख में बेचा था।
 
बाद में जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सुधाकर ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। सुधाकर ने कहा कि वो एक नेता का करीबी है। साथ ही कोर्ट में जाने के लिए भी कहा। इसके बाद सुनंदा कोर्ट गईं और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments