Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'इंडियन पुलिस फोर्स' के अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद रवाना हुईं शिल्पा शेट्टी

'इंडियन पुलिस फोर्स' के अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद रवाना हुईं शिल्पा शेट्टी

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (11:39 IST)
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों हैदराबाद में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रहे हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं सीरीज में‍ शिल्पा शेट्टी भी लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। 

 
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग ज्वाइन करने के लिए मुंबई से हैदराबाद के लिए रवाना हुईं। सभी प्रशंसक उन्हें एक पुलिसवाले के अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।
 
webdunia
इंडियन पुलिस फोर्स रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एक नया जोड़ है जो प्रशंसकों के बीच एक कल्ट रहा है और शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में पहली महिला पुलिस अधिकारी के रूप में बिल्कुल फिट बैठती हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
 
शिल्पा का फर्स्ट लुक पोस्टर पिछले साल रिलीज हुआ था। अभिनेत्री अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं, और प्रशंसक भी उन्हें कुछ दमदार एक्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। अभिनेत्री फिल्म सुखी का भी हिस्सा होंगी, जो इस साल रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या हर्षवर्धन कपूर ने शुरू की अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग!