Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

घायल पक्षी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, वायरल हो रहा वीडियो

घायल पक्षी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, वायरल हो रहा वीडियो
, गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (14:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने और बच्चों के वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपनी नन्ही सी बेटी समीशा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

 
इस वीडियो में समीशा घायल पक्षी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा अपनी बेटी के साथ घर के बाहर गार्डन में खड़ी नजर आ रही हैं। वहां एक घायल पक्षी को देखकर समीशा परेशान हो जाती हैं और हाथ जोड़कर 'गायत्री मंत्र' का जाप करने लगती हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है। समीशा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं हैं) को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है और वह सहज रूप से जानती हैं कि, किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता कब होती है। प्रार्थना और विश्वास की शक्ति से ही ये दुनिया चल रही है। काश हम बड़े होने पर उसे याद करते। 
 
समीशा शेट्टी का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने अपने बेटे वियान का स्वागत किया था और साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिए एक बेटी समीशा की मां बनी थीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस वजह से अजय देवगन ने 41 दिनों तक किया कठिन व्रत, जमीन पर सोए और रहे नंगे पैर