Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (10:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के कारण छाई रहती हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में आ जाती हैं। वहीं अब शर्लिन चोपड़ा से जुड़ी एक खबर सामने आई हैं। एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

 
खबरों के अनुसार शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा।
 
शर्लिन चोपड़ा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि फाइनेंसर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शाहरुख खान, एस.एस. राजामौली व सलमान रुश्दी शामिल