Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, 100% में आएंगी नजर

शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, 100% में आएंगी नजर
, सोमवार, 29 अगस्त 2022 (14:48 IST)
बिग बॉस फेम शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं अब शहनाज के हाथ एक और फिल्म लग गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जो अगले साथ दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज के साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही नजर आएंगी।

 
इस फिल्म का नाम 100% है, जिसे साजिद खान निर्देशित करेंगे। यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन होगी और भूषण कुमार और अमर बुटाला द्वारा निर्मित है। फिल्म बड़ी भारतीय शादी और जासूसों के पागलपन के बैकड्रॉप पर आधारित है।
 
फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ एक वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें बताया गया है कि इस फिल्म में 20 पर्सेंट कॉमेडी, 20 पर्सेंट रोमांस, 20 पर्सेंट म्यूजिक, 20 पर्सेंट एक्शन, और 20 प्रसेंट कन्फ्यूजन होगा। कुल मिलाकर ये फिल्म 100 पर्सेंट होगी।
 
फिल्म 100% की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। ये फिल्म दीवाली 2023 में रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

न्यूड फोटोशूट मामला : बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे रणवीर सिंह, 2 घंटे तक हुई पूछताछ