Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर पर आया शेखर सुमन का रिएक्शन, बोले- उम्र 55 की और हरकतें...

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (14:21 IST)
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन इन दिनों अपनी न्यूड तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। मिलिंद ने अपने 55वें बर्थडे पर गोवा के बीच पर बिना कपड़ों कें भागते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर बवाल मचने के बाद गोवा में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। 
 
मिलिंद की इस तस्वीर पर अब शेखर सुमन का रिएक्शन सामने आया है। शेखर सुमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। 
 
शेखर ने मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया, 'उम्र 55 की और हरकतें बचपन की।' शेखर के ट्वीट पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए। 
 
बता दें कि मिलिंद के इस तस्वीर पर काफी विवाद हुआ है। तस्वीर को लेकर गोवा पुलिस ने मिलिंद पर एफआईआर दर्ज की है। साउथ गोवा के एसपी पंकज कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और आईटी टेक्नोलॉजी के अन्य सेक्शंस के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ