Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज‍ गिल ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- तू मेरा है और...

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (12:44 IST)
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से हर कोई हैरान हो गया था। सिद्धार्थ निधन का सबसे गहरा झटका उनके परिवार और उनकी खास दोस्त शहनाज गिल को लगा था। सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

 
अब शहनाज फिर से खुद को संभाल कर काम पर वापसी कर चुकी हैं। हाल ही में शहनाज ने सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका यह पोस्ट उनके प्यार दोस्त सिद्धार्थ के लिए ही है।
 
शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह कल एक गाना रिलीज करने वाली हैं। इस गाने का नाम 'तू यहीं है' होगा। यह गाना शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट कर रही है।
 
इस पोस्ट को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, 'तू मेरा है और...।' शहनाज के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस वीडियो के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
बता दें कि 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के कारण सिद्धार्थ का निधन हो गया था। उनके अचानक निधन ने सभी को झकझोर दिया था। परिवार के साथ-साथ शहनाज भी पूरी तरह से टूट गई थीं, लेकिन अब वह एक बार फिर काम पर वापसी कर चुकी हैं। 
 
हाल ही में शहनाज और सिद्धार्थ का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ, जिसका टाइटल 'हैबिट' है। ये सिद्धार्थ का आखिरी म्यूजिक वीडियो है। वहीं शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' भी रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नजर आए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments