Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'यमला पगला दीवाना फिर से' में सलमान के बाद यह एक्टर भी आएगा नजर

Webdunia
सुपरस्टार्स की रेस में हमेशा नए कलाकार ही आगे रहते हैं लेकिन पुराने कलाकारों की बात ही अलग होती है। बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों और एक्टर्स को जो प्यार मिला है, उसे कोई भुला नहीं सकता। इसी लिस्ट में नाम आता है धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा का।
 
दोनों की जोड़ी ने अपने जमाने में लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अब खबर है कि दोनों एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आएंगे। शत्रुघ्न सिन्हा तो राजनीति में लग गए लेकिन धर्मेन्द्र ने अब तक बॉलीवुड को छोड़ा नहीं है। हालांकि उनकी वाइफ और बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमामालिनी भी राजनीति में ही हैं। अब राजनीति और बॉलीवुड दोनों मिलने वाले हैं।
 
धर्मेन्द्र की आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की तैयारी जोरों पर है। इसमें धर्मेन्द्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी हैं, साथ ही सलमान खान भी इनके साथ फिल्म में कैमियो के तौर पर नजर आएंगे। खबर है कि अब धर्मेन्द्र अपने खास दोस्त शत्रुघ्न के साथ भी नजर आएंगे। पिछले हफ्ते ही दोनों एक्टर्स ने साथ में फिल्म की शूटिंग की है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
 
इसमें शत्रुघ्न जज की भूमिका में दिखेंगे और धर्मेन्द्र वकील बनेंगे। इसमें यह कोर्ट रूम काफी मजेदार होने वाला है, साथ ही फैंस को शत्रुघ्न का 'खामोश' भी सुनने को मिल सकता है। फिल्म को नवनीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करती थीं मल्लिका शेरावत, पिता बनाना चाहते थे IAS

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर से गिरफ्तार

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments