Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रिचा चड्ढा की मूवी 'शकीला' क्रिसमस पर होगी रिलीज, एडल्ट स्टार पर आधारित

रिचा चड्ढा की मूवी 'शकीला' क्रिसमस पर होगी रिलीज, एडल्ट स्टार पर आधारित
, सोमवार, 30 नवंबर 2020 (13:50 IST)
थिएटर खुलने के बावजूद बड़ी फिल्मों के निर्माता अभी भी फिल्मों को रिलीज करने से कतरा रहे हैं जिसका फायदा छोटी फिल्मों के निर्माता उठा रहे हैं और वर्षों से अटकी फिल्मों को भी रिलीज होने का मौका मिल रहा है। 

webdunia

 
क्रिसमस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ओटीटी पर जरूर कुली नं. 1 जैसी बड़ी फिल्म देखने को मिलेगी, लेकिन थिएटर को 'शकीला' जैसी फिल्म से काम चलाना होगा। 

webdunia

 
एडल्ट स्टार पर आधारित फिल्म 'शकीला' इस क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी। यह फिल्म भी अटकी पड़ी थी। इस फिल्म में रिचा चड्ढा ने लीड रोल निभाया है। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कुछ शॉकिंग खुलासे हैं। 

webdunia

 
देखना है कि शकीला कितने दर्शकों को थिएटर में आकर्षित कर पाती है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अब ऐसी है राहुल रॉय की हालत, ब्रेन स्टोक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती