Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान ने खत्म की इस बड़ी फिल्म की शूटिंग

Webdunia
बादशाह शाहरुख खान जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं और वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिसम्बर में उनकी जीरो रिलीज होगी। इस फिल्म में वे बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म जब से फ्लोर पर गई है तभी से इसकी चर्चा बनी हुई है। शाहरुख इस अवतार में पहली बार नज़र आएंगे। 
 
इस ईद पर शाहरुख ने अपने फैंस को 'ज़ीरो' का नया टीज़र दिखाकर तोहफा भी दिया है। इसमें बौने शाहरुख और सलमान खान दोनों ही साथ नज़र आ रहे हैं। अब शाहरुख ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी है। 
 
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक फिल्म कभी खत्म नहीं होती है... लेकिन इसके आसपास की इतनी खूबसूरत चीजें खत्म हो जाती हैं। सभी को इतनी बेहतरीन और व्यस्त शूटिंग के लिए धन्यवाद। 
 
शाहरुख हंट्सविले और ऑरलैंडो में फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे थे। खबर के मुताबिक फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत ही जबर्दस्त होने वाला है। इसके अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं जो एक साइंटिस्ट का किरदार निभा रही हैं। साथ ही कैटरीना कैफ भी इस फिल्म में हैं जो एक ग्लैमरस दीवा बनी हैं। शाहरुख का बौना किरदार बहुत ही क्युट लग रहा है। 
 
कैटरीना, अनुष्का और शाहरुख की तिकड़ी इससे पहले फिल्म 'जब तक है जान' में नज़र आ चुकी है। फिल्म 'ज़ीरो' को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। इसमें सलमान खान सहित कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ कैमियो रोल में नज़र आएंगे। वहीं श्रीदेवी भी इसमें नज़र आने वाली हैं। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments