Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुहाना के एक्टिंग डेब्यू पर पिता शाहरुख खान ने जताई खुशी, बोले- एक एक्टर के तौर पर विनम्र...

Webdunia
शनिवार, 14 मई 2022 (17:43 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक्टिंग डेब्यू करने जा रही है। सुहाना के साथ अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है।

 
सुहाना खान के एक्टिंग डेब्यू से फैंस काफी खुश है क्योंकि वे काफी वक्त से इसका इंतजार कर रहे थे। वहीं सुहाना के पिता शाहरुख ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सुहाना की फिल्म का टीजर और पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
शाहरुख ने अपनी बेटी के लिए एक खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, और याद रखना सुहाना, तुम कभी परफेक्ट नहीं हो सकतीं, लेकिन जैसी तुम हो, वैसा रहना परफेक्शन के काफी करीब होगा। एक एक्टर के तौर पर विनम्र और दयालु रहना।
 
उन्होंने लिखा, आलोचनाएं और तारीफें तुम्हारे अपने हाथ में नहीं हैं। तुम्हारा वो हिस्सा जो पीछे स्क्रीन पर रह जाएगा वो हमेशा तुम्हारा होगा। तुम बहुत दूर आ गई हो बच्ची, लेकिन लोगों के दिल तक जाने वाली ये सड़क कभी ख़त्म नहीं होगी। आगे बढ़ो और जितनों को मुस्कराहट दे सकती हो दो। चलो अब लाइट... कैमरा और एक्शन।
 
शाहरुख के पोस्ट पर सुहाना ने भी कमेंट किया और लिखा, 'लव यू पापा।' सोशल मीडिया पर सुहाना खान के लिए लिखा शाहरुख खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना ने न्यूयॉर्क में फिल्मों की पढ़ाई की है और वहां उन्होंने थिएटर और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments