Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान ने शुरू की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग!

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (11:48 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उन्हें लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब है। वह पिछली बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थें। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करेंगे।


अब खबर आ रही है कि शाहरुख ने इस फिल्म में अपने सीन की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान को लेकर ट्वीट किया गया है। 
 
एक यूजर ने एक स्टोरी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'SRK ब्रह्मास्त्र के साथ नाइट शेड्यूल 11वां दिन।' शाहरुख खान ही नहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 

ALSO READ: शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खरीदा अपना ड्रीम हाउस!
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख का रोल अपीयरेंस होगा लेकिन उनका किरदार रणबीर की जर्नी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।  इससे पहले शाहरुख खान रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी कैमियो कर चुके हैं।
 
अयान मुखर्जी द्वारा निरर्देशित इस फिल्म में मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ब्रह्मास्त्र अपनी स्टार कास्ट और तकनीक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। पहले यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी मगर अब इसे अगले साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments