Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जापान में धमाका मचाएंगी शाहरुख खान की फिल्म जवान, एडवांस बुकिंग पर मिलेगा खास गिफ्ट

जापान में धमाका मचाएंगी शाहरुख खान की फिल्म जवान, एडवांस बुकिंग पर मिलेगा खास गिफ्ट

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (17:29 IST)
Jawan will be released in Japan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के‍ लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। पिछले साल उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी पर्दे पर रिलीज हुई और तीनों ही सुपरहिट साबित हुई। एटली ने निर्देशन में बनी 'जवान' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। 
 
फिल्म 'जवान' शाहरुख खान के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रॉस 1148 करोड़ की कमाई की। वहीं अब फिल्म 'जवान' जापान में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। 'जवान' 29 नवंबर को जापान में रिलीज होगी। 
 
webdunia
जापान में फिल्म की रिलीज ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। इस फिल्म को जापान में ट्विन नाम की कंपनी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी। जल्द ही जापान में जवान की एडवांस बुकिंग भी शुरू होने वाली और इसे लेकर खास इनाम भी मिलेगा। 
 
जापान में 'जवान' की एडवांस बुकिंग 5 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म का टिकट पहले से खरीदने वाले फैंस को शाहरुख खान के गाने 'चलेया' के पोस्टर गिफ्ट में दिए जाएंगे। 
 
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। जवान में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, नयनतारा और रिद्धि डोगरा समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा विजय सेतुपति विलेन के रोल में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मानसून में मध्यप्रदेश की इन 5 जगहों पर गए तो शिमला मनाली भूल जाओगे