Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी 'अंजलि' ने रचाई सगाई, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 जनवरी 2023 (14:50 IST)
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सना सईद ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया था। अब यह छोटी सी अंजलि काफी बड़ी हो गई हैं। सना ने सगाई कर ली हैं। 

 
सना सईद ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। न्यू ईयर के मौके पर सना को उनके बॉयफ्रेंड साबा वॉनर ने प्रपोज किया, और रिंग पहना कर सगाई कर ली। 
 
शेयर किए गए वीडियो में सना ब्लैक गाउन और थाई हाई बूट्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में साबा उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते दिख रहे हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस हां कहती हैं और खुशी से झूमने लगती हैं। 

बॉली वुड 2022 की ए टू झेड जानकारी के लिए क्लिक करें 
 
वीडियो में सना अपनी सगाई की रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। सना ने कैप्शन में तो कुछ खास नहीं लिखा, लेकिन दिल, रिंग, और लव फेस वाले इमोटिकॉन्स से अपनी खुशी को जाहिर की है। 
 
बता दें कि सना और साबा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साबा एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं। वो लॉस एंजेलिस में रहते हैं। सना सईद ने कुछ कुछ होता है के बाद बादल और हर दिल जो प्यार करेगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments