Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'जवान' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, 9 दिन में किया 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

'जवान' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, 9 दिन में किया 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (14:59 IST)
Jawan box office collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म जवान को ग्रैंड ओपनिंग मिली थी और हर दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
 
फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म जवान को लेकर लोंगो में एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 
webdunia
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का टोटल कलेक्शन 400 करोड़ रुपएसे अधिक हो गया है। फिल्म 'जवान' ने सबसे तेज 400 करोड़ रुपए कमाने का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शाहरूख खान की ही फिल्म 'पठान' ने कामयाबी का यह पड़ाव जहां रिलीज के 11वें दिन पार किया था, वहीं जवान ने ये मील का पत्थर रिलीज के नौवें दिन ही हासिल कर लिया है।
 
गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्रिसमस 2023 को सिनेमाघरों में फिर धमाका करेंगे शाहरुख खान, 'डंकी' की रिलीज डेट की अनाउंस