Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिल्म 'पठान' के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' का फर्स्ट लुक आया सामने

WD Entertainment Desk
बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (12:05 IST)
'पठान' दर्शकों के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन शो है। यशराज फिल्म्स का शानदार एक्शन शो पठान आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी जासूसी दुनिया का हिस्सा है। इसमें देश के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं। 


सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, धड़कनों को बढ़ा देने वाली, असाधारण फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' का पहला लुक रिलीज कर दिया है। 
 
पोस्टर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 22 दिसंबर को आने वाले गाने के संबंध में, सिद्धार्थ कहते हैं कि झूमे जो पठान फिल्म 'पठान' की भावना से जुड़ा एक गीत है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। यह गीत इस बेहतरीन जासूस पठान के व्यक्तित्व लक्षणों का प्रतीक है, जिसका स्वैग काफी संक्रामक है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
 
उन्होंने कहा, उसकी ऊर्जा, उसका जोश, उसका आत्मविश्वास, किसी को भी धुनों पर नाचने पर मजबूर कर सकता है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। यह गीत एक मॉर्डर्न फ्यूजन कव्वाली है, जो पठान की शैली और उसके प्रदर्शन का जश्न है। शाहरुख खान को संगीत में थिरकते हुए देखे काफी समय हो गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि अपने पसंदीदा सुपरस्टार को किलर एटीट्यूड के साथ थिरकते हुए देखना लोगों को पसंद आएगा।
 
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि झूमे जो पठान में दीपिका पादुकोण एक बार फिर से शानदार लग रही हैं। स्क्रीन पर उनका संयोजन काफी उत्तेजक है और शाहरुख और दीपिका को अपनी पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में पसंद करने वाले दुनिया भर के लोगों के लिए यह एक ट्रिट है।
 
एसआरके और दीपिका भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने एक साथ ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments