Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

21 साल की हुईं Shahrukh Khan की लाड़ली Suhana Khan, मां गौरी ने खास तस्वीर शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

21 साल की हुईं Shahrukh Khan की लाड़ली Suhana Khan, मां गौरी ने खास तस्वीर शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई
, शनिवार, 22 मई 2021 (10:47 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान 22 मई को 21 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर फॉलोवर्स तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। गौरी खान ने भी बेटी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। गौरी ने सुहाना की एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है।

 
तस्वीर में सुहाना ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीर के साथ गौरी ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे, आज, कल और हमेशा आपसे प्यार करते हैं।'
 
गौरी के इस पोस्ट पर सुहाना खान ने लिखा- 'आई लव यू।' इनके अलावा सीमा खान, नीलम कोठारी, संजय कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने सुहाना को जन्मदिन की बधाईयां दी है।
 
webdunia
बता दें कि सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। इन दिनों सुहाना न्यूयॉर्क में ही हैं। पिछले साल लॉकडाउन से पहले सुहाना मुंबई आ गई थीं जिसके बाद वो कई महीने तक यहीं पर थीं।
 
सुहाना एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। उनकी एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हो चुकी है। जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। शाहरुख खान कह चुके हैं कि सुहाना की रुचि एक्ट्रेस बनने में है जबकि उनका बेटा आर्यन निर्देशन के क्षेत्र में जाना चाहता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अरी तू इतनी मीठी है... : Husband Wife Joke