Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुहाना खान की बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी हुई पूरी, जोया अख्तर की फिल्म में आ सकती हैं नजर

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (11:10 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को बड़े पर्दे पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुहाना ने भले ही अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं अब सुहाना को फिल्मों में देखने का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। 

 
खबरों के अनुसार सुहाना खान के पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सुहाना को जोया अख्तर लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जोया सुहाना के साथ दो और लोगों को भी लॉन्च कर रही हैं। 
 
खबरों के मुताबिक जोया अख्तर इंटरनेशनल कॉमिक बुक 'आर्ची' के इंडियन अडॉप्शन पर अगली फिल्म बनाने जा रही हैं। यह एक टीनएजर की कहानी है। जिसमें सुहाना खान लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 
 
जोया ने सुहाना के अलावा कई और यंग एक्टर्स की तलाश शुरू कर दी है ताकि ये सभी फ्रेंड्स के किरदार में नजर आ सकें। जोया अपने पूरी कास्टिंग में सुहाना को सेंट्रल कैरक्टर में रखना चाहती हैं। फिल्म की दुनिया में 'आर्ची' सुहाना की ऑफिशल एंट्री होगी।
 
बता दें कि सुहाना खान शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' और कॉलेज प्ले में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments