Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

निगेटिव किरदार निभाकर भी फैंस का दिल जीत चुके हैं रोमांस किंग शाहरुख खान

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (10:43 IST)
shahrukh khan birthday : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री में रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। रोमांटिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले शाहरुख कई फिल्मों में विलेन बनकर भी फैंस का ‍दिल जीत चुके हैं।

बाजीगर-
1993 में पहली बार शाहरुख 'बाजीगर' में निगेटिव रोल में दिखाई दिए। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट काजोल और शिल्पा शेट्टी थीं।
 
डर-
1993 में ही दूसरी फिल्म 'डर' में भी शाहरुख ने निगेटिव किरदार निभाया था। इसी फिल्म से शाहरुख का डायलॉग 'आई लव यू क क किरन' फेमस हुआ। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सनी देओल और जूही चावला थीं।

अंजाम-
फिल्म 'अंजाम' में शाहरुख फिर निगेटिव रोल में दिखे थे। इस फिल्म में शाहरुख का किरदार इतना पसंद किया गया था कि उन्हें 'बेस्ट फिल्म फेयर विलेन अवॉर्ड' से नवाजा गया था।
 
राम जाने-
साल 1995 में आई फिल्म 'राम जाने' में भी शाहरुख ने निगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में शाहरुख के साथ जूही चावला लीड रोल में थीं।

डुप्लीकेट-
फिल्म 'डुप्लीकेट' में शाहरुख का डबल रोल था जिसमें उन्होंने हीरो और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। डुप्लीकेट में शाहरुख के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में थीं।
 
जोश-
2000 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म 'जोश' में किंग खान ने ईगल गैंग के लीडर का रोल निभाया था। यह रोल भी नेगटिव था।
 
डॉन-
2006 में आई फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन' में शाहरुख 6 साल बाद नेगटिव रोल में दिखे थे। फिल्म में शाहरुख का विलेन वाला अंदाज लोगों को डराने के लिए काफी था।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments