Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर 52 साल की उम्र में बने पिता, 3 मिसकैरेज के बाद पत्नी वंदना ने दिया बेटे को जन्म

Webdunia
शाहिद कपूर के भाई और बॉलीवुड के उभरते हुए एक्टर ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर के घर एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। राजेश खट्टर औऱ उनकी तीसरी पत्नी वंदना सजनानी आईवीएफ तकनीक के जरिए पेरेंट्स बने हैं। राजेश और वंदना के घर शादी के 11 साल बाद एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं।


राजेश खट्टर ने ईशान की मां नीलिमा अजीम को तलाक देकर वंदना सजनानी से शादी की थी और ये जोड़ा पहली बार पेरेंट बना है। करीब ढाई महीने पहले राजेश की वाइफ ने बेटे को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने अब तक इस बात को सभी से छिपाकर रखा क्योंकि बच्चे को कुछ हफ्तों तक अस्पताल में ही रखा गया था।
 
Photo : Facebook
हाल ही में जन्माष्टमी के पर्व पर वह बेबी को घर लेकर आए। राजेश खट्टर ने बताया कि उन्हें जुड़वां बच्चे होने की उम्मीद थी लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से उनके एक बच्चे की मौत हो गई। लेकिन अब यह कपल उस घटना से उबर चुका है और इस खुशी के पल को इंजॉय कर रहा है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खट्टर ने बताया, 'मेरे लिए 52 साल की उम्र में पिता बनना एक दूसरा चैलेंज था। लेकिन इस कड़ी में पहला या आखिरी शख्स नहीं हूं।' 
 
ALSO READ: Box Office पर साहो पहले दिन 100 करोड़ पार
 
वहीं वंदना, जोकि एक एक्ट्रेस और थिएटर प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने कहा, 'बीते 11 सालों में 3 मिसकैरेज, 3 आईयूआई, 3 आईवीएफ और तीन सरोगेसी के केस फेल होने के बाद आखिरकार खुशी का यह पल मिला है। मैं बता नहीं सकती कि कितनी खुश हूं। मैं अपनी स्टोरी सभी को बताना चाहती हूं ताकि कपल्स इससे प्रेरित हों, अपना हौसला और उम्मीद न खोएं। फिर चाहे उम्र का कोई भी पड़ाव हो।' 
 
राजेश खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले और ईशान खट्टर के रियल पिता है। ईशान राजेश और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। राजेश बेहतरीन एक्टर होने के अलावा स्क्रीनराइटर भी हैं। उन्होंने टीवी सीरियलों के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments