Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाना चाहता था : शाहिद कपूर

Webdunia
शाहिद कपूर का कहना है कि वे भी उस दौर से गुजर चुके हैं, जब दिल टूटने के बाद वे खुद को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। उनके लिए इन नकारात्मक भावनाओं से उबरने का एक तरीका यह था कि वे अपने काम में पूरी जान झोंक दें। अपनी हालिया फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद ने एक सर्जन की भूमिका निभाई है, जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाता है।


शाहिद ने बताया कि मैं भी उस दौर से गुजरा हूं, जब दिल टूटने के बाद मैं गहरे सदमे में था, खुद को नुकसान पहुंचाना चाहता था और हर वक्त सोच और चिंता में डूबा रहता था। 'कबीर सिंह' को हर किसी के जीवन का एक चरण बताते हुए अभिनेता ने कहा कि कुछ लोग जो सोचते हैं, उसे जाहिर कर देते हैं जबकि कुछ भावनाओं को अपने अंदर दबाए रहते हैं। 
 
शाहिद ने कहा कि अगर प्यार सच्चा होता है तो वहां गुस्सा भी उतना ही जोरदार हो सकता है। 'कबीर सिंह' एक ऐसा चरण है, जो हर किसी के जीवन में आता है और इसी वजह से मैं इस किरदार से जुड़ पाया। शाहिद ने कहा कि उन्होंने अपनी नकारात्मक भावनाओं को कहीं और लगाया।
 
उन्होंने कहा कि आपको हर किस्म की नकारात्मक भावनाओं को कोई और दिशा देनी होगी और इन्हें सकारात्मकता में बदलना होगा नहीं तो ये आपको गर्त में ले जाएंगी। दिल टूटना भी इन्हीं नकारात्मकताओं में से एक है। आपको इन्हें कहीं और इस्तेमाल करने की कला सीखनी होगी। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप  'कबीर सिंह' बन जाएंगे। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments