Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

‘पद्मावती’ के पोस्टर पर शाहिद कपूर भी आए नजर

‘पद्मावती’ के पोस्टर पर शाहिद कपूर भी आए नजर
अभिनेता शाहिद कपूर का आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए पहला लुक जारी हो गया है। इसमें वह चित्तूर के शासक महारावल रतन सिंह के रूप में बहादुर योद्धा नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर जारी पोस्टर में 36 वर्षीय अभिनेता रानी पद्मावती के पति की भूमिका में हैं। पद्मावती की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।
 
शाहिद ने फोटोग्राफ के साथ हिन्दी में लिखा है, ‘‘महारावल रतन सिंह। साहस, शक्ति और सम्मान का प्रतीक ।’’ इस तस्वीर में शाहिद खून से सने सफेद अंगरखा में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर युद्ध के घाव दिख रहे हैं। उनके माथे पर राजपूत तिलक, दाढ़ी, रौबदार मूंछ और आंख में काजल नजर आ रहा है।

webdunia

दूसरी तस्वीर में शाहिद कवच पहने नजर आ रहे हैं।
 
सह-कलाकारों.... दीपिका और रणवीर सिंह ने भी शाहिद का लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं।
 
21 सितंबर को निर्माताओं ने दीपिका का महारानी के रूप में पहला लुक जारी किया था। यह फिल्म एक दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन और वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने संयुक्त रूप से किया है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिग बॉस के एक एपिसोड की सलमान खान ले रहे हैं इतनी भारी फीस